(प्रेम कुमार)
पुरस्कार से सबंधित करेंट अफेयर्स
ग्रैमी पुरस्कार
संगीत के क्षेत्र में प्रतिष्ठित 60वें ग्रैमी पुरस्कारों का वितरण अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी में 28 जनवरी, 2018 को किया गया। अमेरिका गायक, गीतकार तथा कोरियोग्राफर 32 वर्षीयब्रूनो मार्स (मूल नाम पिटर जीन हर नांडेज)को सर्वाधिक छह पुरस्कार ग्रैमी 2018 में प्राप्त हुए। ग्रैमी पुरस्कारों के तहत सर्वोच्च माना जाने वालाएल्बम ऑफ द ईयर का पुरस्कार इन में शामिल है। यह पुरस्कार उन्हें उनकी एल्बम ‘ 24 के मैजिक’ के लिए दिया गया।
यश चोपड़ा अवॉर्ड
बाफ्टा पुरस्कार
18 फरवरी, 2018 को बाफ्टा अवॉर्ड्स में ‘थ्री बिलबोर्डस आउटसाइड इब्बिंग,मिसौरी’ को बेस्ट फिल्म सहित पांच श्रेणियों में पुरस्कार मिले। फिल्म में न्याय के लिए दुखी मां की लड़ाई की कहानी है।
ऑस्कर पुरस्कार 2018
फिल्म जगत के सर्वाधिक प्रतिष्ठित (90वें) ऑस्कर पुरस्कारों का वितरण लास एंजिल्स (संयुक्त राज्य अमेरिका) मे 4 मार्च, 2018 को किया गया। इन पुरस्कारों में सर्वाधिक चार पुरस्कार गुईलेर्मो डेल टोरो द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को मिले। सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार गुईलेर्मो डेल टोरो को फिल्म ‘द शेप ऑफ वॉटर’ के लिए दिया गया।सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार गैरी ओल्डमैन को ‘डार्कस्ट ऑवर‘ में विस्टन चर्चील की भूमिका के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फ्रांसिस मैकडोरमंड को ‘थ्री बिलबो’र्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौर ‘के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को दिया गया ।
इंदौर का लो कॉस्ट हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने वाले दोशी को आर्किटेक्चर का नोबेल
इंदौर शहर को पहली बार लो कॉस्ट हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘अरण्य’ की सौगात देने वाले बाल कृष्ण वी. दोशी को 8 मार्च, 2018 को आर्किटेक्चर क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार के जाने वाले प्रतिष्ठित ‘प्रित्ज्कर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं।
रॉबर्ट लांगलैंड्स को एबेल अवॉर्ड
21 मार्च 2018 को कनाडाई गणितज्ञ रॉबर्ट लांगलैंड्स से 5.04 करोड रुपए काएबेल अवॉर्ड 2018 जीत लिया। इस अवॉर्ड कोगणित का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। रॉबर्ट को रिप्रेजेंटेशन थ्योरी से नंबर थ्योरी को जोड़ने के प्रोजेक्ट के लिए यह अवार्ड दिया गया।
उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार
भारतीय संसदीय समूह के विगत 5 वर्षों के उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार हेतु पांच सांसदों का चयन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता वाली समिति ने किया। 2013 के लिए पुरस्कार श्रीमती नजमा हेपतुल्ला( भाजपा राज्यसभा की तत्कालीन सदस्य), 2014 के लिए हुकुमदेव नारायण यादव,( भाजपा लोकसभा), 2015 के लिए गुलाम नबी आजाद,( कांग्रेस राज्यसभा में विपक्ष के नेता),2016 हेतु दिनेश त्रिवेदी, (लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सदस्य), 2017 के लिए बी महताब, (लोकसभा में बीजू जनतादल के नेता) को प्रदान किया गया।
53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार
भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए हिंदी की वरिष्ठ साहित्यकारकृष्णा सोबती को चुना गया। कृष्णा सोबती को वर्ष 2017 के लिए 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
13 अप्रैल, 2018 कोदादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेता विनोद खन्ना को मरणोपरांत दिया गया। गौरतलब है कि भारत में सिनेमा के क्षेत्र में समग्र योगदान के लिए दिया जाने वाला यह सर्वोच्च पुरस्कार है। तथा इस पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल के साथ 10 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 13 अप्रैल 2018 को की गई। इसमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार रीमा दास द्वारा निर्देशित असमिया फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’ को दिया गया।सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रिद्धिसेन को बांग्ला फिल्म ‘नगर कीर्तन’ के लिए दिया गया।सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार श्रीदेवी(मरणोपरांत) को हिंदी फिल्म ‘मॉम’ के लिए दिया गया है।
मान बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2018
पोलैंड की साहित्यकार ओलगा टोकारझुक को उनके उपन्यास फ्लाइट्स के लिए वर्ष 2018 का मैन बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 22 मई, 2018 को लंदन में प्रदान किया गया।
कान फिल्मोत्सव पुरस्कार
फ्रांस का प्रतिष्ठित 71 वा कॉन फिल्म महोत्सव (Cannes) में मई 2018 में संपन्न हुआ। महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पाल्म डिओर पुरस्कार जापानी फिल्म शॉप लिफ्टर्स को दिया गया। अन्य दिए गए प्रमुख पुरुस्कार इस प्रकार है –सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-मार्सेलो फोंट ( फिल्म डॉग मैन के लिए) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-समाल येस्ल्यामोवा (फिल्म आयका के लिए) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक -पावेल पावलीकोवस्की (फिल्म कोल्ड वार के लिए)।
अनुकृति बनी मिस इंडिया 2018
तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकृति वास मिस इंडिया 2018 चुनी गई। 20 जून, 2018 को मुंबई में हुई मिस इंडिया प्रतियोगिता 2018 में उन्हें मिस इंडिया चुना गया।
आइफा अवॉर्ड्स 2018
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अर्थात आईफा पुरस्कार 24 जून, 2018 को बैंकॉक में प्रदान किए गए। प्रमुख पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- तुम्हारी सुलू।सर्वश्रेष्ठ निर्देशक -साकेत चौधरी (हिन्दी मीडियम) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- इरफान खान (हिन्दी मीडियम)सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री -श्रीदेवी (मॉम) ।
‘द इंग्लिश पेशेंट‘ को गोल्डन बुकर
श्रीलंका में जन्मे कनाडाई कवि तथा उपन्यासकार माइकल ओडाटेस के नावेल ‘द इंग्लिश पेशेंट’ को पांच दशकों में बुकर प्राइज जीतने वाला बेस्ट नावेल घोषित किया गया। मैन बुकर प्राइज की 50 वी सालगिरह पर 9 जुलाई, 2018 को गोल्डन बुकर अवार्ड प्रदान किया गया।
सोनम वांगचुक तथा डॉ भरत वाटवानी को रमन मैग्सेसे अवार्ड
नवोन्मेषी कार्यों तथा समाज सेवा के लिए दिए जाने वाले रेमन मैग्सेसे अवार्ड पाने वाले 6 अवॉर्डी में इस बार दो भारतीय भी शामिल थे। रमन मैग्सेसे अवार्ड 2018 पाने वाले भारत केसोनम वांगचुक पेशे से शिक्षक, अविष्कारक, और इंजीनियर हैं। वांगचुक ने लद्दाख में अपने नवोन्मेषी प्रयासों से सारा शैक्षिक परिदृश्य ही बदल दिया। आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘थ्री ईडियट्स’ सोनम वांगचुक और उसके नवोन्मेषीशिक्षण पद्धति से ही प्रेरणा लेकर बनाई गई थी।भारत के डॉ भरत वाटवानी को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2018 मानसिक रूप से बीमारों की मदद करने और उनके पुनर्वास तथा उनको अपने परिजन से मिलवाने के लिए मिला। गौरतलब है कि रमन मैग्सेसे अवार्ड वर्ष 1957 में फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति रमन मैग्सेसे किस प्रति में शुरू किए गए थे।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहलीतथा भारोत्तोलन खेल की खिलाड़ी एस मीराबाई चानू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2018 से 25 सितंबर 2018 को सम्मानित किया।
मान बुकर पुरस्कार 2018
साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 2018 के मान बुकर पुरस्कार की घोषणा 16 अक्टूबर 2018 को की गई। पचास हजार पाउंड का यह पुरस्कार उत्तरीआयरलैंड की साहित्यकार एन्ना बर्न्स को उनके उपन्यास मिल्कमैन के लिए प्रदान किया गया।
मोदी को सियोल शांति पुरस्कार
अक्टूबर 2018 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2018 के सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। पुरस्कार के तहत दो लाख अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की जाती है। मोदी को यह पुरस्कार देश में सामाजिक एवं आर्थिक विषमता को कम करने के प्रयासों के चलते दिया गया।
नोबेल पुरस्कार 2018
अक्टूबर 2018 में नोबेल पुरस्कार 2018 की घोषणा की गई।
शांति – इराक की महिला नादिया मुरादतथा कांगो के डॉक्टर डेनिस मुकवेगे हिंसा के खिलाफ कार्य करने के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया।अर्थशास्त्र – जलवायु परिवर्तन से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को समझाने वाले अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों विलियम नार्डहॉस और पॉल रोमर को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।चिकित्सा – कैंसर के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले अमेरिका केजेम्स एलिसन और जापान के तासुकु होंजो को वर्ष 2018 के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।रसायन – रसायन विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2018 का पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों – अमेरिका की फ्रांसिस हैमिल्टन अर्नाल्ड, ब्रिटेन के सर ग्रेगरी पी विंटर तथा अमेरिका के जॉर्ज पी स्मिथ को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। क्रमिक विकास के सिद्धांतों का उपयोग कर जैव ईंधन से लेकर अभी तक के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले एंजाइम के विकास के लिए पुरस्कार दिया गया।भौतिकी – लेजर भौतिकी पर खोज के लिए अमेरिका के आर्थर एश्किन, फ्रांस केगेरार्ड मोरो, तथा कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में किसी को भी साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया।
Social Plugin