महाजनपद काल से सबंधित प्रश्न (रेलवे और SSC के लिए)
[20/01, 8:49 AM] Prem Kumar:
1. किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की ? - अजातशत्रु
2. शिशुनाग वंश का वह कौन सा शासक था, जिसके समय में वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया, उसे काकवर्ण के नाम से भी जाना जाता है - कालाशोक
3. 323 ई.पू. में सिकंदर महान की मृत्यु हुई थी कहां ? - बेबीलोन में
4. सिकंदर महान एवं पोरस/पुरु की सेनाओं में से किस नदी के आमने सामने वाले तटों पर पड़ाव डाला हुआ था? - झेलम नदी
5. किस प्रकार का मृतभांड भारत में द्वितीय नगरीकरण/ शहरीकरण के प्रारंभ का प्रतीक माना गया ? - उत्तरी काले पॉलिशकृत बर्तन
6. पाली ग्रंथों में गांव के मुखिया को क्या कहा गया है? - भोजक/ग्राम भोजक
7. उज्जैन का प्राचीन नाम था - अवंतिका
8. नंद वंश का संस्थापक कौन था ? - महानंदिन/ नांदिवर्धन
9.ग्रीक/ यूनानी लेखकों द्वारा किसे अग्रकीज/ जैंडमीन कहा गया ? - घनानंद
10. प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किसके द्वारा किया गया ? - यूनानीयों द्वारा
11. सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया ? - 326 ईसा पूर्व में
12. मगध की प्रथम राजधानी कौन सी थी ?- गिरिव्रज/राजगृह
13. किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया ? -उदयिन द्वारा
14. निम्नलिखित में से किस मगध का कौन सा राजा सिकंदर महान का समकालीन था ? - घनानंद
15. प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस सदी में हुआ था ? - छठी सदी ईसा पूर्व में
16. नंद वंश का अंतिम सम्राट कौन था ? - धनानंद
17. भारत में सिक्को/मुद्रा का प्रचलन कब हुआ ? - 600ई. पू. में
18. विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया ? - लिच्छवी
19. गौतम बुध का जन्म कहां हुआ था ?- लुम्बिनी
20. लुम्बिनी किसका धार्मिक स्थल है ? - बौद्धों का
21. बुद्ध शब्द का तात्पर्य होता है - ज्ञान संपन्न व्यक्ति
22. गौतम बुद्ध की मृत्यु कहां हुई थीं ? - कुशीनगर में
23. पटना शहर का पुराना नाम है - पाटलिपुत्र
24. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहां हुई? - बोधगया
25. बोधगया किस धर्म से संबंधित है ? - बौद्ध धर्म
26. भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था? - सारनाथ
27. भगवान बुद्ध का प्रथम उपदेश कहलाता है - धर्म चक्र प्रवर्तन
28. जातक पवित्र ग्रंथ हैं - बौद्धों का
29. बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए कौन सी भाषा का प्रयोग की गई थी ? - पाली भाषा
30. बुद्ध ने अपना उपदेश सामान्यतः किस भाषा में दिया ? - पाली भाषा
31. बुद्ध के उपदेशों का संग्रह है - सुत्त पिटक
32. प्राचीन काल में किस जनपद की राजधानी उज्जैन थी ? -अवंती
33. महावीर किस वर्ष निर्वाण प्राप्त किए ? - 527 ईसा पूर्व
34. जैन धर्म के असली संस्थापक माने जाते हैं - वर्धमान महावीर
35. महावीर का जन्म कहां हुआ था ? - कुंडग्राम (वैशाली)
36. किसके गणतंत्र में बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया ? - मल्लों के
37. साँची किसकी कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है ? - बौद्ध
38. बुद्ध के उपदेशों का मुख्य संबंध था - विचारों और चरित्र की शुद्धता
39. कपिलवस्तु संबंधित है - भगवान बुद्ध से
40. महावीर किस राजघराने में पैदा हुए ? -लिच्छवी
41. महावीर एवं बुद्ध दोनों ने किसके शासनकाल में उपदेश दिया ? - बिंबिसार
42. कौन सा बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म पर्याय है ? - त्रिरत्न
43. चतुर्थ बौद्ध सम्मेलन किसके शासनकाल में हुआ ? -कनिष्क
44. बौद्ध धर्म से संबंधित अर्धगोलाकार अंत्येष्टि सबंधी टीले को क्या कहते हैं ? - स्तूप
45. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे ? - ऋषभदेव
46. जैनधर्म में पूर्ण ज्ञान को किस रूप में उल्लेखित किया गया ? - कैवल्य
47. बौद्ध धर्म को ग्रहण करने वाली प्रथम महिला है - गौतमी
48. गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहां की गई थी ? - वैशाली
49. किस स्थान को बुद्ध के निर्वाण से संबंधित किया जाता है ? - कुशीनगर
50. बुद्धवाद और जैनवाद आंदोलन आवश्यक रूप से किसके विरुद्ध थे ? - ब्राह्मणों के रिवाजों तथा औपचारिकताओं के
51. जैन धर्म किस पर बल देता है ? - ज्ञान प्राप्ति
52. बौद्ध शिक्षा का वर्णन किसमें है ? - त्रिपिटक में
53. बौद्ध स्मारक स्तूप कहां बनाए जाते थे ? - बुद्ध के अवशेषों पर, बुद्ध के जीवन से संबंधित स्थानों पर, संघ के प्रमुख सदस्यों के अवशेषों पर, बौद्ध मठों द्वारा अर्चना के स्थानों पर
54. किस शासक ने बौद्धो के लिए विख्यात विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की ? - धर्मपाल
55. किसके द्वारा तृतीय बौद्ध संगीति को संरक्षण दिया गया था? - अशोक
56. बौद्ध ग्रंथ पिटकों की रचना किस भाषा में की गई थी ? - पाली भाषा
57. किस शासक के शासनकाल में नेपाल में बौद्ध धर्म का गमन हुआ था ? - अशोक
58. सांची क्यों विख्यात है? - सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप
59. महावीर का जन्म किस क्षत्रिय गोत्र में हुआ था ? - जात्रिक
60. महावीर की माता कौन थी ? - त्रिशला
61. प्राचीनतम विश्वविद्यालय कौन था ? - तक्षशिला
62. हर्यक वंश के किस शासक को कुणिक कहा जाता था ? - अजातशत्रु
63. बौद्ध धर्म ने समाज के किन वर्गों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला ? - महिला और शूद्र
64. बुध के गृहत्याग का प्रतीक है - घोड़ा
65. शिशुनाग ने अपनी राजधानी कहां बनाई थी ? - वैशाली
66. सर्वप्रथम शून्यवाद (शून्यता का सिद्धांत) का प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक का का नाम है - नागार्जुन
67. महावीर का मूल नाम था - वर्धमान
68. किसे एशिया की रोशनी (द लाइट ऑफ एशिया) कहा जाता है ? - गौतम बुद्ध को
69. जैन परंपरा के अनुसार महावीर कौन से तीर्थंकर थे ? - 24वें
70. जियो और जीने दो किसने कहा ? - महावीर स्वामी ने
71. जैन धर्म में पूर्ण ज्ञान के लिए क्या शब्द है ? - कैवल्य
72. कनिष्क के शासनकाल में चतुर्थ बौद्ध संगीति /सभी किस नगर में आयोजित की गई थी? - कुंडल ग्राम (कश्मीर)
73. सोलह महाजनपदों के बारे में किस बौद्ध ग्रंथ से जानकारी मिली है ? - अंगुतर निकाय
74. आजीवक संप्रदाय के संस्थापक कौन थे ? - मक्खाली गोस्माल
75. भागवत संप्रदाय के विकास में किसका योगदान अधिक था? - हिंदू- यूनानी
76. बुद्ध की मृत्यु के बाद प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की ? - महाकश्यप
77. स्यायवाद सिद्धांत है - जैन धर्म का
78. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था ? -563 ईसा पूर्व में
79. बौद्ध शिक्षा का केंद्र था - विक्रमशिला
80. भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहां स्थित है? - साँची
81. जैन समुदाय के श्वेतांबर संप्रदाय के संस्थापक थे - स्थूलभद्र
82. प्रथम जैन महासभा का आयोजन कहां हुआ था? - पाटलिपुत्र
83. द्वितीय जैन महासभा का आयोजन कहां हुआ था? - बल्लभी
84. जैन साहित्य का संकलन किस भाषा व लिपि में है ? - प्राकृत व अर्धमगधी
85. कश्मीर में कनिष्क के शासनकाल में जो बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी उसकी अध्यक्षता किसने की थी ? - वसुमित्र
86. मिलिंदपन्हो में राजा मिलिंद और किस बौद्ध भिक्षु के मध्य संवाद के रूप में हैं ? - नागसेन
87. बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म दोनों ही विश्वास करते हैं कि - कर्म तथा पुनर्जन्म के सिद्धांत सही है
88. बौद्ध धर्म के महायान और हीनयान संप्रदायों में सर्वाधिक मौलिक अंतर कौन सा है ? - देवी देवताओं की पूजा
89. जैन धर्म श्वेतांबर एवं दिगंबर संप्रदाय में कब विभाजित हुए? - चंद्रगुप्त मौर्य के समय में
90. जैन ग्रंथ कल्पसूत्र के रचयिता हैं - भद्रबाहु
91. परिशिष्ट पर्व जो कि जैन धर्म से संबंधित है, के रचयिता हैं - हेमचंद्र
92. किस जैन रचना में सोलह महाजनपदों का उल्लेख मिलता है ? - भगवती सूत
93. जैन तीर्थकर पार्श्वनाथ द्वारा प्रतिपादित चार महाव्रतों में महावीर स्वामी ने पांचवें महाव्रत के रूप में क्या जोड़ा? - ब्रह्मचर्य
94. जैन धर्म को अंतिम राजकीय संरक्षण किस वंश के शासकों ने दिया? - गुजरात के चालूक्य
95. बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहां दिए थे - श्रावस्ती
96. बुद्धचरितम जिसे बौद्धों का रामायण कहा जाता है के रचनाकार हैं - अश्वघोष
97. महाविभाषा शास्त्र के रचयिता है - वसुमित्र
98. योगाचार या विज्ञानवाद के प्रतिपादक थे - मैत्रेयनाथ
99. भारत से दक्षिण की ओर के देशों में बौद्ध धर्म का कौन सा संप्रदाय प्रचलित हुआ? - महायान
100. बौद्ध धर्म के त्रिरत्न में शामिल नहीं है - मध्यम मार्ग
101. बौद्ध धर्म की भारत में अंतिम राजकीय संरक्षण किस वंश के शासकों ने दिया ? - बंगाल के पाल
102. भारत का प्रथम साम्राज्य निर्माण कौन सा वंश था ? - मौर्यवंश
103. पचमार्क सिक्का प्रचलित था - मौर्य काल में
Social Plugin