Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल से सबन्धित सारे प्रश्न

राज्यपाल से सबन्धित सारे प्रश्न

राज्यपाल से सबन्धित सारे प्रश्न

राज्यपाल पर आधारित सामान्य ज्ञान Quiz , राज्यपाल से संबंधित सारे question answer
राज्यपाल से संबंधित  सारे question answer


राज्यपाल -                                                                                  

                                                                                                    कंप्यूटर पर आधारित सारे प्रश्न Click Here

👉🏿संविधान के भाग - 6 में राज्य शासन के लिए प्रावधान किया गया है और यह प्रावधान जम्मू - कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के लिए लागू होता है ।

👉🏿 राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख राज्यपाल होता है , वह प्रत्यक्ष रूप से अथवा अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से इसका उपयोग करता है ।

👉🏿 प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन एक ही राज्यपाल को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है ।
                                                                                                                   खेल से सबंधित प्रश्न Click Here

 राज्यपाल की योग्यता - 

                                                                                                             
राज्यपाल पद पर नियुक्त किए जाने वाले व्यक्ति में निम्न योग्यताएँ होना अनिवार्य है - 
(1 ) वह भारत का नागरिक हो । 
( 2 ) वह 35 वर्ष की उम्र पूरा कर चुका हो । 
( 3 ) किसी प्रकार के लाभ के पद पर नहीं हो  
( 4 ) वह राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने योग्य हो ।

👉🏿राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा पाँच वर्षों की अवधि के लिए की जाती है , परन्तु यह राष्ट्रपति के प्रसाद - पर्यन्त पद धारण करता है ।

👉🏿राज्यपाल का वेतन 3.5  लाख रुपए मासिक है । यदि दो या दो से अधिक राज्यों का एक ही राज्यपाल हो , तब उसे दोनों राज्यपालों का वेतन उस अनुपात में दिया जाएगा , जैसाकि राष्ट्रपति निर्धारित करे ।

👉🏿राज्यपाल पद ग्रहण करने से पूर्व उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अथवा वरिष्ठतम न्यायाधीश के सम्मुख अपने पद की शपथ लेता है ।
                                                                                               निर्वाचन आयोग से संबंधित प्रश्न Click Here

 राज्यपाल की उन्मुक्तियों तथा विशेषाधिकार -

 ( 1 ) वह अपने पद की शक्तियों के प्रयोग तथा कर्तव्यों के पालन के लिए किसी न्यायालय के प्रति उत्तरदायी नहीं है ।
( 2 ) राज्यपाल की पदावधि के दौरान उसके विरुद्ध किसी भी न्यायालय में किसी प्रकार की आपराधिक कार्यवाही नहीं प्रारंभ की जा सकती है ।
( 3 ) जब यह पद पर हो तब उसकी गिरफ्तारी का आदेश किसी न्यायालय द्वारा जारी नहीं किया जा सकता ।
( 4 ) राज्यपाल का पद ग्रहण करने से पूर्व या पश्चात् उसके द्वारा किए गए कार्य के संबंध में कोई सिविल कार्रवाही करने से पहले उसे दो मास पूर्व सूचना देनी पड़ती है ।

                                                                           मुख्यमंत्री एवं विधान मंडल से संबंधित सारे प्रश्न Click Here

 राज्यपाल की शक्तियों तथा कार्य-     

 ( 1 ) कार्यपालिका संबंधी कार्य -

 ( a ) राज्य के समस्त कार्यपालिका कार्य राज्यपाल के नाम से किए जाते है ।
( b ) राज्यपाल मुख्यमंत्री को तथा मुख्यमंत्री  की सलाह से उसकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को नियुक्त करता है तथा उन्हे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाता है ।
( c ) राज्यपाल राज्य के उच्च अधिकारियों, जैसे महाधिवक्ता , राज्य  लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति करता है तथा राज्य के उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति को परामर्श देता है ।
( d ) राज्यपाल का अधिकार है कि वह राज्य के प्रशासन के सबंध में मुख्यमंत्री  से सूचना प्राप्त करें ।
( e ) जब राज्य का प्रशासन संवैधानिक तंत्र के अनुसार न चलाया जा रहा हो तो राज्यपाल राष्ट्रपति से राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करता है ।
 ( f ) राष्ट्रपति शासन के समय राज्यपाल केन्द्र सरकार के अभिकर्ता के रूप में राज्य का प्रशासन चलाता है ।
 ( g ) राज्यपाल राज्य के विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति होता है तथा उपकुलपतियों को भी नियुक्त करता है ।

                                                                                  पंचायती राज व्यवस्था All question Click Here

 ( 2 ) विधायी अधिकार -  


 ( a ) राज्यपाल विधान मंडल का अभिन्न अंग है ।
 ( b ) राज्यपाल विधान मंडल का सत्राह्वान करता है , उसका सत्रावसान करता है , तथा उसका विघटन करता है , राज्यपाल विधान सभा के अधिवेशन अथवा दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करता है ।
( c ) वह राज्य विधान परिषद् की कुल सदस्य संख्या का 1 / 6 भाग सदस्यों को नियुक्त करता है , जिनका संबंध विज्ञान , साहित्य , कला , समाज - सेवा , सहकारी आन्दोलन आदि से रहता है ।
( d ) राज्य विधानसभा के किसी सदस्य पर अयोग्यता का प्रश्न उत्पन्न होता है , तो अयोग्यता सबंधी विवाद का निर्धारण राज्यपाल चुनाव आयोग से परामर्श करक करता है ।
 ( e ) राज्य विधान मंडल द्वारा पारित विधेयक राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद ही अधिनियम बन पाता है ।
 ( f ) यदि विधान सभा में ऑग्ल भारतीय समुदाय को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं प्राप्त है , तो राज्यपाल उस समुदाय के एक व्यक्ति को विधान सभा का सदस्य मनोनीत कर सकता है ।
 ( g ) जब विधान मंडल का सत्र नहीं चल रहा हो और राज्यपाल को ऐसा लगे कि तत्काल कार्रवाही की आवश्यकता है , तो वह अध्यादेश जारी कर सकता है , जिसे वही स्थान प्राप्त है , जो विधान मंडल द्वारा पारित किसी अधिनियम है । ऐसे अध्यादेश 6 सप्ताह के भीतर विधानमंडल द्वारा स्वीकृत होना आवश्यक है । यदि विधान मंडल 6 सप्ताह के भीतर उसे अपनी स्वीकृति नही देता है , तो उस अध्यादेश की वैधता समाप्त हो जाती है ।
 ( h ) कुछ विशिष्ट प्रकार के विधेयकों को राज्यपाल राष्ट्रपति के पास विचार के लिए भेजता है ।

                                                                                               सौरमंडल से सबंधित सारे प्रश्न Click Here

( 3 ) वित्तीय अधिकार -


 ( a ) राज्यपाल प्रत्येक वित्तीय वर्ष में वित्तमंत्री को विधान मंडल के सम्मुख वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहता है ।
 ( b ) विधानसभा में धन विधेयक राज्यपाल की पूर्व अनुमति से ही पेश किया जाता है ।
( c ) ऐसा कोई विधेयक जो राज्य की संचित निधि से खर्च निकालने की व्यवस्था करता हो , उस समय तक विधान मंडल द्वारा पारित नहीं किया जा सकता जब तक राज्यपाल इसकी संस्तुति न कर दे ।
( d ) राज्यपाल की संस्तुति के बिना अनुदान की किसी मांग को विधान मंडल के सम्मुख नहीं रखा जा सकता ।
( e ) राज्यपाल धन विधेयक के अतिरिक्त किसी विधेयक को पुनः विचार के लिए राज्य विधान मंडल के पास भेज सकता है , परन्तु राज्य विधान मंडल द्वारा इसे दुबारा  पारित किए जाने पर वह उसपर अपनी सहमति देने के लिए बाध्य होता है ।
                                                                                             भारतीय इतिहास एवं संस्कृति Click Here

( 4 ) न्यायिक अधिकार -  

राज्यपाल को उस विषय संबंधी , जिस विषय पर उस राज्य की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार है , किसी विधि के विरूद्ध किसी अपराध के लिए सिद्ध दोष ठहराये गए किसी व्यक्ति के दंड को , क्षमा , उसका प्रविलबंन , विराम या परिहार करने की अथवा दंडादेश के निलंबन , परिहार या लघुकरण की शक्ति प्राप्त है ।

                                                                                                                सामान्य जानकारी Click Here

  राज्यपाल की स्थिति -

यदि हम राज्यपाल के उपर्युक्त अधिकारों पर दृष्टिपात करें तो ऐसा लगता है कि राज्यपाल एक बहुत शक्तिशाली अधिकारी है । किन्तु वास्तविकता इससे सर्वथा भिन्न है । हमने संसदीय शासन प्रणाली को अपनाया है , जिसमें मंत्रीपरिषद् विधानमंडल के प्रति उत्तरदायी होती है , अतः वास्तविक शक्तियाँ मंत्रिपरिशद को प्राप्त होती है , न कि राज्यपाल को । राज्यपाल एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में कार्य करता है किन्तु असाधरण स्थितियों में उसे इच्छानुसार कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते है ।



👉🏿राज्य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है - राज्यपाल में

👉🏿भारतीय राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है - राष्ट्रपति

👉🏿राज्यपाल अपना त्यागपत्र किसे देता है - राष्ट्रपति को

👉🏿उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति, राज्यपाल, एटॉर्नी जनरल इनमें से किस को हटाने का प्रावधान संविधान में नहीं है - राज्यपाल को

👉🏿राष्ट्रपति किसकी सलाह पर किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं - प्रधानमंत्री

👉🏿सामान्य रूप से राज्यपाल का कार्यकाल होता है - 5 वर्ष

👉🏿राज्यपाल राज्य में किसका प्रतिनिधि होता है - राष्ट्रपति का

👉🏿उपराज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है - राष्ट्रपति

👉🏿 राज्यपाल का वेतन और भत्ता किस कोस से आता है - राज्य के संचित निधि से

👉🏿राष्ट्रपति शासन में राज्य का प्रमुख शासन संचालन कौन करता है - राज्यपाल

👉🏿राज्यपाल के पद पर नियुक्ति के न्यूनतम उम्र सीमा है - 35 वर्ष

👉🏿 राज्यपाल को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है - राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

👉🏿 राज्यपाल को (विधाई शक्तियां, कार्यपालिका शक्तियां, सैन्य एवं राजनयिक शक्तियां, न्यायिक शक्ति) में से किस प्रकार की शक्ति प्राप्त नहीं है - सैन्य एवं राजनयिक शक्ति

👉🏿राज्यपाल ( मुख्यमंत्री एवं मंत्री परिषद, राज्य का महाधिवक्ता, राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य, राज्य के उच्च न्यायालय के सदस्य) में से किसकी नियुक्ति नहीं करता - राज्य के उच्च उच्च न्यायालय के सदस्य

👉🏿राज्यपाल विधानसभा में अलग भारतीय समुदाय के कितने व्यक्तियों को मनोनीत कर सकता है - एक

👉🏿राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाले चिड़िया के समतुल्य है यह किसका कथन है -  सरोजिनी नायडू

👉🏿भारत के किस राज्य में राज्यपाल शासन लागू करने का संवैधानिक प्रावधान है - जम्मू कश्मीर

👉🏿राज्यपाल विधान परिषद के कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है - 1/12

👉🏿भारत के किसी राज्य की राज्यपाल बनने वाली प्रथम महिला थी - सरोजिनी नायडू

👉🏿किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता - राज्यपाल

👉🏿राज्यपाल को कौन से शक्ति प्राप्त था - मृत्युदंड के प्रतिलम्बन का, मृत्युदंड के परिहार या लघुकरण का

👉🏿गवर्नर द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा मंजूर किया जाता है - विधानमंडल

👉🏿किसी राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है - राज्यपाल

👉🏿किसी राज्य के राज्यपाल को निम्न में से किसकी शक्ति प्राप्त नहीं है -  विधानसभा का सत्रावसान करने का

👉🏿किसी राज्य के राज्यपाल सेवा की निवृत्ति किस आयु में होते हैं - आयु सीमा नहीं है

👉🏿राज्यपाल के सर्वाधिक महत्वपूर्ण विधायी शक्तियां हैं - अध्यादेश जारी करना

👉🏿उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के अनुपस्थिति में राज्यपाल का शपथ ग्रहण कौन करवाता है - उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश

👉🏿मुख्यमंत्री के परामर्श से मंत्री परिषद के अन्य सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है - राज्यपाल

👉🏿राज्यपाल पद पर बना रहता है - राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत

👉🏿 राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन रहता है - मुख्यमंत्री

👉🏿राज्य स्तर पर मंत्रिपरिषद के मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है - राज्यपाल

👉🏿राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश कितने समय के बाद स्वत: समाप्त हो जाता है - 6 माह

👉🏿जम्मू कश्मीर का सदर ए रियासत पदनाम कब बदल कर राज्यपाल कर दिया गया था - 1965 में

ads